सत्ता मज़बूत, लेकिन जनता मजबूर– सुदेश महतो का सरकार पर हमला।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

शहीद तिलका मांझी की जयंती पर सुदेश महतो का बड़ा बयान

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद वीर तिलका मांझी की जयंती पर झारखंड की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता मजबूत है, लेकिन जनता मजबूर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी मजबूर जनता की बुलंद आवाज बनेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगी।

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर हुई बैठक

इसी क्रम में उत्तरी छोटानागपुर के जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। पार्टी ने निर्णय लिया कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

21 जनवरी को मधुवन में होगी अहम बैठक

बैठक के दौरान यह तय किया गया कि उत्तरी छोटानागपुर स्तरीय संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 जनवरी को मधुवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला, प्रखंड और केंद्रीय नेतृत्व के साथ क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की भागीदारी होगी। इसमें संगठन को और मजबूती देने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *