पारस कैंसर सेंटर की नई पहल—विशेषज्ञ ट्यूमर बोर्ड करेगा मुफ्त समीक्षा.

झारखंड/बिहार

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी पहल, ट्यूमर बोर्ड देगा निःशुल्क दूसरी मेडिकल राय

रांची। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने कैंसर मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की है। अब हॉस्पिटल के पारस कैंसर सेंटर में वे सभी मरीज, जो किसी अन्य संस्थान में कैंसर का इलाज करा रहे हैं और अतिरिक्त विशेषज्ञ राय प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें निःशुल्क दूसरी मेडिकल सलाह दी जाएगी।

हॉस्पिटल ने इसके लिए बहुविषयक विशेषज्ञों की एक विशेष कैंसर ट्यूमर बोर्ड का गठन किया है। यह बोर्ड मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट, जांच और उपचार से जुड़े दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन कर सामूहिक और सटीक सुझाव प्रदान करेगा। इसमें ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी समेत कई विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं।

Paras- दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे 7 वर्षीय बच्चे को मिली नई जिंदगी.

मरीज हेल्पलाइन नंबर 8080808069 पर संपर्क कर अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अप्वाइंटमेंट के बाद विशेषज्ञों की टीम रिपोर्ट का विश्लेषण कर मरीज को निःशुल्क दूसरी राय उपलब्ध कराएगी—भले ही उनका उपचार वर्तमान में किसी भी अस्पताल में चल रहा हो।

हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कैंसर मरीजों को बेहतर और सूचित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे उपचार के विभिन्न विकल्पों को समझकर अपने लिए सही दिशा चुन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर उपचार की सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिनका लाभ झारखंड ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *