JAIRAM MAHTO JBKSS JLKM JHARKHAND NEWS

जयराम महतो की पार्टी के घोषणा पत्र में 1932 की झलक दिखेगी।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

छात्र नेता जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का घोषणा पत्र अगले दो से तीन दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा। इस घोषणा पत्र में झारखंड की जल, जंगल, जमीन, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, 1932 खतियान के साथ ही पूरी झारखंड की झलक दिखेगी।

कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। हालांकि, जयराम महतो की पार्टी का मानना है कि, उनके घोषणा पत्र में झारखंड के विषयों को समाहित नहीं किया गया है। लिहाजा, झारखंड के वोटर अगर वोट करने जाएंगे तो फिर किस विषय को वे सामने रखेंगे। उनकी पार्टी झारखंड के मूलभूत विषयों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

jairam mahtojbkss
jlkm
jharkhand news
जयराम महतो, केंद्रीय अध्यक्ष JLKM.

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार सिंह का कहना है कि, रोजगार की फ्रंट पर कांग्रेस या फिर राष्ट्रीय जनता दल ने जो वादे किए हैं वे पूरे नहीं हो सकते हैं। भाजपा चूंकि सत्ता में है। लिहाजा, उसने सीधे-सीधे कोई संख्या नहीं बताई है कि, कितने की संख्या में सरकारी नौकरी दी जाएगी। जैसा की 2019 के लोकसभा चुनाव में वादा किया गया था। ऐसे में उनकी पार्टी यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा युवाओं और रोजगार के फ्रंट पर अपनी बात रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *