Amity Orientation 2025

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में 11-12 सितंबर को ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में 11-12 सितंबर को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025

रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड अपने नए सत्र की शुरुआत के अवसर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 11 सितंबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगाँव में होगी।

दूसरे दिन यानी 12 सितंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के ऑडिटोरियम, एचईसी कोर कैपिटल एरिया, नया सराय, रांची में किया जाएगा।

इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य नए छात्रों को विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों, सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रोफेसर, अतिथि वक्ता और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *