पलामू में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन।

झारखंड/बिहार

पलामू में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में किसान मेला 2025 का आयोजन
पलामू के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी
इस आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि व उद्यानिकी से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (टूटू सिंह), डीडीसी शब्बीर अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *