21 अक्टूबर: आज का दिन इतिहास में — नेताजी ने की थी आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना, फ्रांस में महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार
रांची। आज का दिन इतिहास के पन्नों में कई अहम घटनाओं का साक्षी है। 21 अक्टूबर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और विश्व इतिहास दोनों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी दिन 1934 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में ‘आज़ाद हिंद फ़ौज’ की स्थापना की थी, जिसने भारत की आज़ादी के आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई। यही नहीं, इसी दिन जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की भी नींव रखी थी।
क्या JMM-BJP साथ आएंगे? सुदिव्य सोनू के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल.
विश्व इतिहास की बात करें तो 21 अक्टूबर 1945 को फ्रांस में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला — यह यूरोप में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम था।
इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं
-
1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
-
1555: इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन का राजा मानने से इंकार किया।
-
1727: रूस और चीन के बीच सीमाओं को सही करने का समझौता।
-
1854: फ्लोरेंस नाइटिंगेल 38 नर्सों के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजी गईं।
-
1871: अमेरिका में पहला अव्यवसायिक आउटडोर एथलेटिक खेल न्यूयॉर्क में हुआ।
-
1918: मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 शब्द टाइप कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
-
1948: संयुक्त राष्ट्र ने रूस के परमाणु निरस्त्रीकरण प्रस्ताव को ठुकराया।
-
1950: बेल्जियम में मृत्युदंड समाप्त किया गया।
-
1951: भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
-
1954: भारत-फ्रांस के बीच पुदुच्चेरी, करैकल और माहे को भारत में विलय करने पर समझौता।
-
1970: नारमन ई. बोरलॉग को नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
-
1999: सुकर्णो पुत्री मेघावती इंडोनेशिया की उपराष्ट्रपति बनीं।
-
2003: चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।
-
2005: पाकिस्तान की मुख्तारन माई ‘वूमन ऑफ द ईयर’ चुनी गईं।
-
2007: भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लुइज़ियाना प्रांत के गवर्नर बने।
-
2008: भारत और पाकिस्तान के बीच 61 साल बाद ‘कारवां-ए-तिजारत’ शुरू हुआ।
-
2012: सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़ खिताब जीता।
-
2013: मलाला यूसुफजई को कनाडा की नागरिकता दी गई।
-
2014: पैरालंपिक धावक आस्कर पिस्टोरियस को पांच साल की सजा।
आज जन्मे महान व्यक्तित्व
-
1939: हेलन – प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री और नर्तकी।
-
1937: फारूक अब्दुल्ला – पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर।
-
1931: शम्मी कपूर – लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेता।
-
1925: सुरजीत सिंह बरनाला – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
-
1957: अशोक लवासा – भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त।
-
1889: काशीनाथ नारायण दीक्षित – प्रसिद्ध पुरातत्वविद्।
-
1887: श्रीकृष्ण सिंह – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
-
1830: नैन सिंह रावत – हिमालयी क्षेत्रों के अन्वेषक।
आज के दिन हुए निधन
-
2012: यश चोपड़ा – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक।
-
1998: अजीत – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता।
महत्वपूर्ण दिवस
-
पुलिस स्मृति दिवस
-
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
