इतिहास में आज का दिन: 30 जुलाई को ओलंपिक से लेकर विश्व कप जीत तक दर्ज हैं अहम पड़ाव
मुख्य बिंदु:
-
1932 में लॉस एंजेल्स में दसवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत
-
1966 में इंग्लैंड ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता
-
1980 में वानूआटो ने पाई स्वतंत्रता
-
2012 में उत्तरी भारत में ग्रिड फेलियर से करोड़ों लोग प्रभावित
-
आज ही के दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस और विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस
आज है वर्तमान, पर झांकते हैं अतीत में…
“आज वर्तमान है, कल गुज़रा हुआ समय और दूसरा कल आने वाला समय।” यही सोच इतिहास को एक दिशा देता है, जो न केवल ज्ञानवर्धन करता है, बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा भी प्रदान करता है। इसी क्रम में आइए जानें 30 जुलाई को इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मों और पुण्यतिथियों के बारे में।
खेल जगत की ऐतिहासिक घटनाएं
-
1932: अमेरिका के लॉस एंजेल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की भव्य शुरुआत हुई।
-
1966: इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप के फाइनल में पश्चिम जर्मनी को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।
रांची में अपहृत छात्रा 2 घंटे में सकुशल बरामद, कुज्जू के पास छोड़कर फरार हुए अपराधी.
दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाएं
-
1942: जर्मन सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
-
1980: वानूआटो देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
-
1982: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
-
2000: संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल द्वारा खाली क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती शुरू की।
-
2001: श्रीलंका सरकार ने लिट्टे (मुक्ति चीतों) से प्रतिबंध हटाने से इनकार किया।
-
2002: कनाडा ने अलकायदा समेत 7 संगठनों को आतंकवादी घोषित किया।
-
2004: भारत-पाक तुलबुल परियोजना पर वार्ता बिना सहमति के समाप्त हुई।
-
2006: हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
-
2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में 50 लाख वर्ष पुरानी चट्टानों की खोज की।
-
2008: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने सार्क सम्मेलन में भाग लिया।
-
2012: उत्तरी ग्रिड फेल होने से उत्तर भारत के कई राज्य अंधकार में डूबे, 30 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व
-
1882: सत्येंद्रनाथ बोस – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
-
1886: मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – पहली महिला डॉक्टरों में से एक, समाजसेविका।
-
1887: अर्टाबल्लाभा मोहंती – प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित।
-
1923: गोविन्द चन्द्र पाण्डे – संस्कृतज्ञ, चिंतक और इतिहासवेत्ता।
-
1927: माधवसिंह सोलंकी – पूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात।
-
1927: सीसराम ओला – वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ।
-
1945: नवीन चावला – भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त।
-
1982: जेम्स एंडरसन – इंग्लैंड के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़।
-
1989: वेन पार्नेल – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर।
आज जिनका हुआ निधन
-
1771: थॉमस ग्रे – विख्यात अंग्रेज़ी कवि।
-
1969: अर्टाबल्लाभा मोहंती – साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान।
-
1979: बिष्णुपद मुखर्जी – प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन।
-
2019: सुबीर गोकर्ण – भारतीय अर्थशास्त्री।
महत्वपूर्ण दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
-
विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस
-
वानूआटो स्वतंत्रता दिवस
इतिहास केवल किताबों तक सीमित नहीं, यह हमारी चेतना, समाज और भविष्य को परिभाषित करता है। हर तारीख अपने भीतर कई कहानियाँ समेटे हुए है, जो हमें कुछ न कुछ सिखा जाती हैं।
