26 नवंबर: इतिहास में आज का दिन |
मुख्य बिंदु
• 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला, दुनिया को हिला देने वाली घटना
• स्वतंत्र भारत का संविधान अपनाया गया
• एनसीसी की स्थापना हुई
• मिस वर्ल्ड 1998 की घोषणा
• आज कई महान व्यक्तित्वों का जन्म व निधन
• राष्ट्रीय संविधान दिवस और विधि दिवस का विशेष महत्व
———————————————————————-
इतिहास का महत्व: आज, कल और भविष्य
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। अतीत हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा प्रदान करता है। इसलिए हम 26 नवंबर को इतिहास में हुई प्रमुख घटनाओं से आपको रूबरू करा रहे हैं।
26/11: मुंबई पर सबसे बड़ा आतंकी हमला
आज ही के दिन वर्ष 2008 में पाकिस्तान के कराची से समुद्र के रास्ते आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादी मुंबई में घुस आए। कुछ ही घंटों में उन्होंने बम धमाकों और अंधाधुंध गोलीबारी से शहर को दहला दिया।
सबसे भयावह हमला छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में हुआ, जहां दो आतंकियों ने लगातार 15 मिनट तक फायरिंग कर 52 लोगों की हत्या और 100 से अधिक लोगों को घायल कर दिया।
इसके बाद ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस को निशाना बनाया गया। लियोपोल्ड कैफे भी गोलीबारी से नहीं बच सका।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों—NSG, MARCOS और मुंबई पुलिस—ने अदम्य साहस दिखाया। 29 नवंबर की सुबह तक 9 आतंकियों का सफाया हो चुका था, जबकि अजमल कसाब जीवित पकड़ा गया।
“जुगाड़ू प्रशासन चल रहा है”—सरयू राय ने सरकार पर साधा निशाना.
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
• 1865 – लुइस कैरोल की प्रसिद्ध पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित
• 1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई
• 1932 – महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए
• 1948 – नेशनल कैडेट कोर (NCC) की स्थापना
• 1949 – संविधान सभा के अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर
• 1960 – कानपुर-लखनऊ के बीच पहली STD सेवा शुरू
• 1967 – लिस्बन में बादल फटने से 450 लोगों की मौत
• 1984 – इराक और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध पुनः स्थापित
• 1996 – नासा का ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ अंतरिक्ष में भेजा गया
• 1997 – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलंबित किया
• 1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने विश्वासमत न मिलने पर इस्तीफा दिया
• 1998 – कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन का पुनः चयन
• 1998 – माहे (सेशल्स) में इजराइल की लीनोर अबार्गिल मिस वर्ल्ड चुनी गईं
• 1998 – टोनी ब्लेयर आयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने
• 2001 – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गए, आपातकाल लागू
• 2002 – BBC सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल को महानतम ब्रिटिश नागरिक चुना गया
• 2006 – इराक में बम धमाके, 202 लोगों की मौत
• 2008 – मुंबई में 26/11 का बड़ा आतंकी हमला
• 2012 – सीरिया में हवाई हमले में 10 बच्चों की मौत
• 2012 – अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया
आज के दिन जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
• 1881 – नाथूराम प्रेमी, लेखक व भाषाविद
• 1917 – बीरेन मित्रा, उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री
• 1919 – राम शरण शर्मा, महान इतिहासकार
• 1921 – वर्गीज कुरियन, श्वेत क्रांति के जनक
• 1923 – वी.के. मूर्ति, प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर
• 1926 – यशपाल (वैज्ञानिक)
• 1926 – रवि राय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
• 1944 – विनोद कुमार दुग्गल, पूर्व राज्यपाल
• 1952 – मुनव्वर राना, मशहूर उर्दू कवि
आज के दिन हुए प्रमुख निधन
• 2008 – हेमंत करकरे, एटीएस प्रमुख
• 2008 – विजय सालस्कर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट
• 2014 – तपन राय चौधरी, प्रसिद्ध इतिहासकार
आज के महत्वपूर्ण दिवस
• राष्ट्रीय संविधान दिवस
• विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
• विधि दिवस
