मुख्य बिंदु-
• आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
• 25 वर्ष पहले आज ही के दिन झारखंड राज्य का गठन
• जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है यह दिन
• इतिहास में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएँ दर्ज
• कई महान विभूतियों का जन्म व निधन 15 नवंबर को
आज, कल और इतिहास का महत्व
आज वर्तमान है, कल बीत चुका अतीत और आने वाला समय भविष्य। अतीत या इतिहास न केवल ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि वर्तमान को दिशा और भविष्य को दृष्टि देता है। इसी क्रम में आज हम 15 नवंबर के इतिहास और इसकी महत्वपूर्ण घटनाओं से आपको अवगत करा रहे हैं।
भगवान बिरसा मुंडा: 25 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास
क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था? अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने आजीवन संघर्ष किया और मात्र 25 वर्ष की उम्र में 1900 में उनका निधन हो गया। उनका जन्म झारखंड के रांची जिले स्थित उलिहातू गांव में हुआ था। वे भारत के महान जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन और जमींदारी प्रथा के विरुद्ध आदिवासी समाज को संगठित किया और ‘उलगुलान’ यानी महाआंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन ने ना केवल औपनिवेशिक शासन को चुनौती दी बल्कि आदिवासी अधिकारों और स्वाभिमान को नई चेतना दी।
झारखंड स्थापना दिवस: मोरहाबादी मैदान में 25वीं वर्षगांठ का सबसे बड़ा समारोह.
उनकी वीरता और योगदान को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया है। इसी दिन 2000 में झारखंड राज्य का गठन भी हुआ, इसलिए यह दिन झारखंडवासियों के लिए दोहरी खुशियों का प्रतीक बना हुआ है।
इतिहास में 15 नवंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ
15 नवंबर के दिन देश–दुनिया में कई बड़ी घटनाएँ दर्ज हैं:
• 1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए
• 1920 – लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक जिनेवा में हुई
• 1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर
• 1947 – WHO संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना
• 1949 – नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी
• 1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौता
• 1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई
• 1988 – यासर अराफात ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया
• 1989 – वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया
• 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत-पाक दौरा रद्द किया
• 2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना
• 2001 – अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम दस्तावेज मिले
• 2003 – तुर्की के इस्तांबुल में बम विस्फोट, 16 की मौत
• 2004 – ऑस्ट्रेलिया के नामकरण की 200वीं वर्षगांठ
• 2007 – चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप
• 2007 – Ariane-5 ने ब्राजील व ब्रिटेन के सैटेलाइट लॉन्च किए
• 2008 – RBI के पूर्व गवर्नर वाई.वी. रेड्डी UN टास्क फोर्स में शामिल
• 2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने
आज के दिन जन्मे महान व्यक्तित्व
• 1866 – कार्नेलिया सोराबजी, भारत की पहली महिला बैरिस्टर
• 1875 – बिरसा मुंडा, आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी
• 1902 – एस. वी. कृष्णमूर्ति राव, कांग्रेस नेता
• 1922 – टी. एस. मिश्रा, असम के भूतपूर्व राज्यपाल
• 1937 – रमेश चंद्र शाह, प्रसिद्ध हिन्दी लेखक
• 1950 – अश्विनी कुमार, पूर्व CBI निदेशक
• 1964 – पंकज चौधरी, सांसद
• 1979 – सुमराइ टेटे, भारतीय हॉकी खिलाड़ी
• 1986 – ज्योति प्रकाश निराला, अशोक चक्र से सम्मानित शहीद
• 1986 – सानिया मिर्ज़ा, भारतीय टेनिस स्टार
आज के दिन हुए प्रमुख निधन
• 1937 – जयशंकर प्रसाद, प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार
• 1938 – महात्मा हंसराज, समाज सुधारक
• 1961 – बंकिम मुखर्जी, पहले कम्युनिस्ट विधायक
• 1981 – कमलाबाई होसपेट, सामाजिक कार्यकर्ता
• 1982 – विनोबा भावे, सामाजिक कार्यकर्ता
• 1996 – आर.सी. प्रसाद सिंह, कवि और कथाकार
• 2013 – कृपालु महाराज, ‘प्रेम मंदिर’ के प्रेरणास्रोत
• 2017 – कुंवर नारायण, सम्मानित हिन्दी कवि
• 2020 – सौमित्र चटर्जी, मशहूर बांग्ला अभिनेता
• 2021 – बाबासाहेब पुरंदरे, इतिहासकार व साहित्यकार
आज मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
• भगवान बिरसा मुंडा जयंती
• झारखंड स्थापना दिवस
• राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
