जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिली अधजली बोरियों में भरे थे नोट, तस्वीरें सामने आईं.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिले कैश की तस्वीरें सार्वजनिक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी की रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बरामद कैश की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय द्वारा आंतरिक जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई थी। इसके एक दिन बाद, 22 मार्च की देर रात, सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया।

तीन तस्वीरें जारी, जले हुए नोटों के बंडल बरामद

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई तीन तस्वीरों में 500 रुपए के जले हुए नोटों के बंडल साफ देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आवास पर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। आग बुझाने के बाद 4-5 अधजली बोरियां बरामद की गईं, जिनमें बड़ी मात्रा में नोट भरे हुए थे।

जस्टिस वर्मा ने साजिश का आरोप लगाया

रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा का पक्ष भी शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जिस स्टोर रूम में नोटों की गड्डियां मिलने की बात कही जा रही है, वहां उन्होंने या उनके परिवार ने कभी कोई पैसा नहीं रखा। उन्होंने यह भी कहा कि यह खुली जगह है, जहां हर किसी का आना-जाना होता है। जस्टिस वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें इस मामले में साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *