झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का पांच दिवसीय प्रवास कार्यक्रम
21 फरवरी: रांची आगमन और संगठन सशक्तिकरण बैठक
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू 21 फरवरी को अपराह्न 12:50 बजे रांची पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे।
22 फरवरी: चाईबासा में संगठन समीक्षा बैठक
22 फरवरी को वे रांची से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
23 फरवरी: कांग्रेस विधायक दल और अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक
23 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वे बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। शाम 7:00 बजे हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
24 फरवरी: हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ में बैठकें
24 फरवरी को वे हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिलों के अध्यक्षों, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत रांची लौटेंगे।
25 फरवरी: लापुंग में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक और प्रेस वार्ता
25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर और रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्षों, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शाम 6:30 बजे रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।