3 November History

नेहरू का पहला UN भाषण और सोवियत संघ का परमाणु परीक्षण.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का दिन: इतिहास के आईने में 03 नवंबर

आज वर्तमान है, कल बीत चुका अतीत है और आने वाला कल भविष्य। अतीत या इतिहास हमारे ज्ञान को समृद्ध करता है, वर्तमान को दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा। इसी उद्देश्य से हम आपको 03 नवंबर के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाओं से अवगत करा रहे हैं।

आज ही के दिन: नेहरू का पहला भाषण और सोवियत परीक्षण

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 03 नवंबर 1948 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया था।
इसी दिन 1958 में सोवियत संघ (USSR) ने परमाणु परीक्षण किया था, जिसने उस दौर में वैश्विक राजनीति और शीतयुद्ध को नया मोड़ दिया।

आज फिर बढ़ा सोने-चांदी का रेट, कल हो सकता है दाम में बदलाव.

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं

  • 644 ई. – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की हत्या मदीना में एक फारसी गुलाम ने की।

  • 1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को देश से निष्कासित किया।

  • 1493क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

  • 1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौते किए।

  • 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

  • 1796जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

  • 1857 – नाना साहब की मथुरा स्थित संपत्ति जब्त करने का आदेश।

  • 1903पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

  • 1938असम हिंदी प्रचार समिति की स्थापना हुई।

  • 1962 – चीन के हमले के बीच भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा।

  • 1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से अधिक लोग मारे गए।

  • 1988 – भारतीय वायुसेना ने मालदीव में सैन्य विद्रोह को दबाने के लिए अभियान चलाया।

  • 1997जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालंपुर में शुरू हुआ।

  • 2000 – भारत सरकार ने DTH सेवा की शुरुआत की।

  • 2001 – अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

  • 2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

  • 2007 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान रद्द कर आपातकाल लगाया।

  • 2014वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की पुनः स्थापना अमेरिका में की गई।

आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1976 – मानवजीत सिंह संधू, भारतीय निशानेबाज़

  • 1956 – स्वामी चिन्ना जियर, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता

  • 1933 – अमर्त्य सेन, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री

  • 1937 – लक्ष्मीकांत, प्रसिद्ध संगीतकार

  • 1906 – पृथ्वीराज कपूर, रंगमंच और सिनेमा के दिग्गज

  • 1890 – एच. जे. कनिया, स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश

  • 1688 – सवाई जयसिंह, आमेर के वीर और कूटनीतिज्ञ राजा

आज हुए निधन

  • 2013 – रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका

  • 2008 – ललित मोहन शर्मा, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश

  • 1977 – भगवंतराव मंडलोइ, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

  • 1947 – सोमनाथ शर्मा, परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय सैनिक

  • 1936 – चिदंबरम पिल्लई, तमिल समाज सुधारक और विद्वान

आज का महत्वपूर्ण दिवस

  • राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (National Housewives Day)

  • अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सप्ताह (7 नवंबर तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *