mp cm mohan yadav bjp jharkhand loksabha election

मोदी सरकार ने मैकाले की शिक्षा नीति की जगह नई नीति लाई जिसमें सनातन भी है- एमपी सीएम

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण ही अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो पाया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकाल में शाहबानो मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। कांग्रेस ने इसे लागू करने का बजाये संसद में विधेयक लाकर इससे पलट दिया था। माननीय न्यायालय के फैसले को लागू करने का संकल्प और इच्छाशक्ति सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है।

डॉ यादव ने कहा कि, चुनाव की बेला शुरू हो गई है। हम सब जानते हैं कि चुनाव हर 5 साल बाद होता है। यह चुनाव बाकी के चुनाव से अलग हटकर है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को देश के साथ-साथ पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया है। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निष्कलंक भाव से जिया है। यह हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ नहीं रहे हैं, उन्हें देश की विकास के लिए चुनाव लड़ाया जा रहा है।

डॉ यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान कृष्ण के कारण भारत का नाम पूरी दुनिया में अलग तरह से जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 सालों के कार्यकाल का मूल्यांकन करेंगे तो उन्होंने काफी काम किया है। इतने बड़े देश में प्रधानमंत्री मोदी जैसे लोग के लिए 10 साल का कार्यकाल काफी कम पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मैकाले की शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की है। नई शिक्षा नीति में सनातन भी है, संस्कार भी है, विरासत भी है और रोजगार भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सनातन का सम्मान करने वाले नेताओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व परिवारवाद से ग्रसित है। तुष्टीकरण उसका एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों मजबूत हुई है। पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में आना बंद हो गये। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दुश्मन को घर में घुसकर कड़ा जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि चाहे धारा 370 का मामला हो या कोविड के टीकाकरण का, कांग्रेस ने केवल और केवल दुष्प्रचार किया। धारा 370 पर कांग्रेस ने कहा था कि इसके हटने के बाद खून की नदियां बहेगी, लेकिन आज पूरे कश्मीर में अमन चैन है और विकास की धारा बह रही है।भारत के संविधान के आधार पर दलित, पिछड़ों, आदिवासी सबको आरक्षण का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोविड टीकाकरण का मजाक उड़ाया, एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा।

झारखंड की चर्चा करते हुए डॉ यादव ने कहा कि यह वीर बिरसा मुंडा की धरती है‌। अटल जी ने यहां के आदिवासी की भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य की स्थापना की। जनजातीय समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला, जबकि परिवारवादी राजनीति पर्टियां सत्ता को परिवार तक सीमित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहते हैं। आज भ्रष्टाचार एवं लूट में शामिल लोगों पर कानून का शिकंजा कस रहा है। मोदी सरकार बेदाग सरकार है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में ढाई लाख से ऊपर कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अमेठी में एक तरफ जबरदस्त प्रत्याशी है, तो दूसरी और जबरदस्ती थोपा गया प्रत्याशी। जनता थोपे हुए प्रत्याशी को नकारने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *