मुख्य बिंदु
-
झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया।
-
डॉ. विक्रांत भूरिया ने जारी किया नियुक्ति पत्र।
-
शिल्पी नेहा तिर्की ने खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जताया आभार।
-
कहा— “आदिवासी समाज का हर वोट महागठबंधन के पक्ष में जाएगा।”
-
दावा— “बिहार में बदलाव की बयार, गठबंधन सरकार बनना तय।”
बिहार चुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ऑब्जर्वर
रांची/पटना, 26 अक्टूबर 2025- झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आधिकारिक पत्र जारी किया है।

कांग्रेस नेतृत्व के प्रति जताया आभार
नियुक्ति के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
“महागठबंधन के पक्ष में जाएगा हर आदिवासी वोट”
मंत्री तिर्की ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी ताकत से यह सुनिश्चित करेंगी कि आदिवासी समाज का हर वोट महागठबंधन के पक्ष में जाए।
“कांग्रेस ने जो भरोसा जताया, उस पर खरा उतरने की कोशिश”
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने जो विश्वास उनके प्रति जताया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।
“बिहार में बदलाव की लहर, गठबंधन सरकार बनना तय”
कृषि मंत्री ने दावा किया कि बिहार में इस बार बदलाव की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब मौजूदा सरकार से अपने संघर्ष और सवालों का जवाब मांग रही है और कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार बनना तय है।
