आज का इतिहास | 10 जनवरी
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। इतिहास न केवल हमें अतीत से जोड़ता है, बल्कि वर्तमान को समझने की दृष्टि और भविष्य को दिशा भी देता है। इसी क्रम में आइए जानते हैं 10 जनवरी के दिन का ऐतिहासिक महत्व।
10 जनवरी का विशेष महत्व
क्या आप जानते हैं कि 10 जनवरी 2006 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। यह दिन हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को रेखांकित करता है।
इसी दिन 2003 में उत्तर कोरिया ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से हटने की घोषणा की थी, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी थी।
आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
2020 – सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंधों की एक सप्ताह में समीक्षा का निर्देश दिया।
-
2020 – केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी की।
-
2020 – ईरान ने यूक्रेनी बोइंग 737 विमान को गलती से मार गिराने की बात स्वीकार की।
-
2013 – पाकिस्तान में सिलसिलेवार बम धमाकों में 100 लोगों की मौत, 270 घायल।
-
2010 – भारतीय मूल के राजीव शाह ने यूएसएआईडी प्रमुख का पद संभाला।
-
2008 – टाटा मोटर्स ने एक लाख रुपये की कार ‘नैनो’ पेश की।
-
2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुंचे।
-
2001 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया दौरे पर गए।
-
1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध रोकने के प्रयास में बगदाद पहुंचे।
-
1972 – शेख मुजीबुर रहमान पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर बांग्लादेश पहुंचे।
-
1946 – लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक हुई।
-
1920 – राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई, प्रथम विश्वयुद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त।
-
1863 – लंदन में दुनिया की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
-
1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल सम्राट जहांगीर से मुलाकात की।
आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
-
1974 – ऋतिक रोशन (फिल्म अभिनेता)
-
1940 – के. जे. येसुदास (प्रसिद्ध पार्श्व गायक)
-
1933 – गुरदयाल सिंह (ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता साहित्यकार)
-
1929 – फली एस. नरीमन (वरिष्ठ अधिवक्ता)
-
1927 – बासु चटर्जी (प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक)
आज के दिन हुए निधन
-
2001 – जी. लक्ष्मणन (डीएमके नेता)
-
1996 – नाडिया (प्रसिद्ध अभिनेत्री)
-
1994 – गिरिजा कुमार माथुर (हिंदी कवि)
-
1967 – राधाबिनोद पाल (अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश)
-
1692 – जाब चार्नोक (कोलकाता के संस्थापक)
आज के महत्वपूर्ण दिवस
-
विश्व हिंदी दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिवस
