संत जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन की आखिरी तारीख 28 जुलाई।

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

संत जेवियर्स में आवेदन की अंतिम तिथि

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत चांसलर पोर्टल के माध्यम से सत्र 2024-28 के लिए स्नातक के सभी रेगुलर पाठ्यक्रमों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है।

पहली बार चांसलर पोर्टल का उपयोग

कॉलेज ने पहली बार चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। चांसलर पोर्टल से कॉलेज के 15 रेगुलर कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल: jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद विद्यार्थियों के लिए एंट्रेंस टेस्ट संबंधी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट: sxcran.org पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

पाठ्यक्रम की अहर्ता

पाठ्यक्रम की अहर्ता पोर्टल पर मैप्ड है, जिससे विद्यार्थियों को जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।

अधिक जानकारी और सहायता

अधिक जानकारी के लिए, विद्यार्थी कॉलेज के हेल्पडेस्क नंबर: 7542920586/8538970586 पर सुबह 09 से शाम 04 बजे तक कॉल या व्हाट्सएप्प कर सकते हैं।

एंट्रेंस परीक्षाफल की घोषणा

एंट्रेंस परीक्षाफल की घोषणा तिथि के एक सप्ताह उपरांत कॉलेज की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *