केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री ही अब उसकी अवमानना कर रहे हैं।

मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के हालिया बयान और आचरण से यह स्पष्ट हो गया है कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
भाजपा करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन
इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा राज्य के सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता संबंधित जिलों के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे, जिसमें हफीजूल हसन को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की जाएगी।
