सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मुंबई से दुखद खबर
हिंदी सिनेमा और संगीत जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज गायिका Asha Bhosle अब हमारे बीच नहीं रहीं।
उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
EXCISE CONSTABLE- “Leak Mafia Active?” 160 हिरासत में, जांच तेज
7 दशकों तक बिखेरा सुरों का जादू
करीब 7 दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनकी आवाज ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत सुपरहिट गीत दिए और उन्हें संगीत की दुनिया में एक अमर पहचान दिलाई।
11 मार्च को हुई थी भर्ती
जानकारी के अनुसार, उन्हें 11 मार्च को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लगातार उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
इंडस्ट्री में मातम, फैंस की आंखें नम
उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं. सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है
Jharkhand Excise Constable Exam Today: 1.48 लाख अभ्यर्थी शामिल”
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में कल शाम 4 बजे किया जाएगा
हमेशा जिंदा रहेंगी उनकी आवाज
Asha Bhosle भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और उनके गीत हमेशा करोड़ों दिलों में जिंदा रहेंगे।
