आज का इतिहास: 22 नवंबर को घटी महत्वपूर्ण घटनाओं से आइए रूबरू हों
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ अतीत और आने वाला कल भविष्य। अतीत यानी इतिहास हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि प्रदान करता है और भविष्य को दिशा दिखाता है। इसी क्रम में हम आज आपको 22 नवंबर के दिन इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, व्यक्तित्वों और दिवसों के बारे में बता रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष की शुरुआत
22 नवंबर 1971 को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ते हुए उस स्तर पर जा पहुंचा जब दोनों देशों ने एक-दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया। इसी दिन दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष की शुरुआत मानी जाती है, जो आगे चलकर 1971 के युद्ध का हिस्सा बना।
मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु होने का मार्ग साफ
22 नवंबर 1968 को लोकसभा ने मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ दक्षिण भारत के इस राज्य को उसकी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा नया नाम मिला।
22 नवंबर की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
• 2008 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पद छोड़ने की धमकी दी।
• 2008 – कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा।
• 2007 – ब्रिटेन ने अवैध प्रवासी समस्या पर कड़े कदम उठाने का एलान किया।
• 2006 – भारत सहित छह देशों ने सूर्य जैसी ऊर्जा बनाने वाला फ़्यूजन रिएक्टर स्थापित करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
• 2002 – नाइजीरिया में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के विरोध में भड़के दंगों में सैकड़ों लोगों की मौत।
• 2000 – अमेरिका ने पाकिस्तान और ईरान पर प्रतिबंध लगाए।
• 1998 – विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
• 1997 – डायना हेडेन मिस वर्ल्ड बनीं।
• 1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने इस्तीफा दिया।
• 1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
• 1963 – टेक्सास के डलास में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या।
• 1920 – हकीम अजमल ख़ान जामिया के पहले चांसलर बने।
आज जन्मे महान व्यक्तित्व
• 1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग, भारत के प्रसिद्ध नाविक।
• 1948 – सरोज ख़ान, मशहूर कोरियोग्राफर।
• 1940 – कुलदीप सिंह चांदपुरी, लौंगावाला युद्ध के नायक।
• 1939 – मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख।
• 1916 – शांति घोष, स्वतंत्रता सेनानी।
• 1913 – एलके झा, भारतीय रिज़र्व बैंक के 8वें गवर्नर।
• 1901 – विष्णु सहाय, असम और नागालैंड के राज्यपाल।
• 1899 – शहीद लक्ष्मण नायक, स्वतंत्रता सेनानी।
• 1892 – मीरा बेन, गांधीवादी कार्यकर्ता।
• 1882 – वालचंद हीराचंद, शीर्ष उद्योगपति।
• 1864 – रुक्माबाई, भारत की पहली महिला डॉक्टर।
• 1830 – झलकारी बाई, झांसी की रानी की सेना ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।
आज ही के दिन हुए निधन
• 2016 – राम नरेश यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री।
• 2016 – विवेकी राय, प्रसिद्ध हिन्दी और भोजपुरी साहित्यकार।
• 1967 – तारा सिंह, प्रमुख सिख नेता।
• 1881 – अहमदुल्लाह, स्वतंत्रता सेनानी।
• 1774 – रॉबर्ट क्लाइव, ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम गवर्नर।
महत्वपूर्ण दिवस
22 नवंबर को लेबनान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। वर्ष 1943 में इस देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
