K Raju Jharkhand Congress Jharkhand

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पहुंचे के. राजू, रांची एयरपोर्ट पर नेताओं की भीड़

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के रांची आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने के. राजू का स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *