JSSC JPSC JSSC JHarkhand sahayak acharya jharkhand

JSSC चुनाव के बीच लेगी 26001 शिक्षक बहाली की परीक्षा।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 26001 शिक्षक बहाली की,2022 का आयोजन 27 अप्रैल से होगा।

सहायक आचार्य के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए रांची के साथ ही बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में विभिन्न केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग की माने तो इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पत्र के लिए प्रवेश पत्र अलग-अलग जारी किए जाएंगे। प्रथम पत्र की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 24 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसी तरह द्वितीय तृतीय पत्र की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 29 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा। पहले पत्र की परीक्षा में गैर हाज़िर रहने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और तीसरे पत्र की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।  प्रत्येक पत्र की परीक्षा 2 घंटे की होगी। आपको एक बार फिर से बता दें कि, सहायक आचार्य के लिए 26001 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *