झामुमो ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया हवन-पूजन.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना में झामुमो ने किया हवन-पूजन

रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए रांची के रातू रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मौजूदगी

इस हवन कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हवन की पूर्णाहुति में भाग लेते हुए ईश्वर से दिशोम गुरु की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

आयोजन में युवाओं और वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी

हवन-पूजन के सफल आयोजन में आशुतोष वर्मा एवं विक्की यादव की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा नेता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय सदस्य और जिला संयोजक मंडली के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस श्रद्धा आयोजन में शामिल होने वालों में ये प्रमुख नाम शामिल थे:

पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक, डॉ. तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, अरुण वर्मा, सोहेल खान, प्रदीप मिर्धा, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, पुष्पा बरदेवा, अनमोल रतन सांचा, कयूम अहमद, मो. फिरोज, गोपाल पांडेय, महताब आलम, आशुतोष गोस्वामी, निखिल, साहिल यादव, अब्दुल्ला हबीब, विजय रविदास, मो. असलम, अजीजुल रहमान, गौरव, अवधेश यादव, राकेश, प्रेम प्रतीक, रवि कुमार, ललित लिंडा, मो. एनुल, नौशाद आलम, मो. सनी, आयुष राज वर्मा, रविनेश भगत, नीरज वर्मा, विकास नायक, ओम शर्मा, रिशु सिंह, अमन कुमार, सोनू, कृष्णा सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

झामुमो की अपील: ईश्वर से प्रार्थना करें दिशोम गुरु के लिए

झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भी दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें और उनके दीर्घ जीवन की मंगलकामना करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *