नई प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने संभाला कार्यभार, CM से की मुलाकात.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

नवप्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

रांची | न्यूज़ मॉनिटर
झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
प्रभारी डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली शिष्टाचार भेंट थी।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से संबंधित विषयों पर भी सामान्य चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने तदाशा मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में सुशासन एवं विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *