Bihar Assembly Election 2025 Tejashwi Yadav

झारखंड राजद ने तेजस्वी-मुकेश की घोषणा पर जताई खुशी.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड प्रदेश राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी

रांची, 23 अक्टूबर 2025: झारखंड प्रदेश राजद के प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री पद के लिए VIP के मुकेश सहनी को घोषित किए जाने पर झारखंड प्रदेश राजद की ओर से बधाई दी गई है।

कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों ही लोकप्रिय युवा चेहरा हैं। बिहार की जनता और 62% युवा वर्ग महागठबंधन को वोट देकर राज्य में नीतीश कुमार एवं कट्टरपंथी बीजेपी-एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

दिल्ली में एनकाउंटर: बिहार के कुख्यात ‘रंजन पाठक गैंग’ के 4 अपराधी ढेर.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 20 वर्षों से और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से बीजेपी-जेडीयू-एनडीए की सरकार होने के बावजूद राज्य में पर्याप्त उद्योग, रोजगार और विकास नहीं हो सका। उन्होंने पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था, सुरक्षा और कृषि जैसे मुद्दों को चिंता का विषय बताया।

कैलाश यादव ने भरोसा दिलाया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की युवा और प्रगतिशील सरकार बिहार में नौकरी, रोजगार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान-कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में विकास करेगी और पलायन तथा बेरोजगारी को रोकेगी।

बधाई देने में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सिंह यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव, विधायक सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *