झारखंड: नक्सल विरोधी अभियान में IED बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय
झारखंड के सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसे देखते हुए चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न यूनिटों के संयुक्त दल ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।
संयुक्त अभियान जारी, IED बरामद
विश्वस्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा जंगल-पहाड़ी इलाके में 5 किलोग्राम वजन का IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। सुरक्षा कारणों से इसे बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
अभियान में शामिल सुरक्षा बल
- चाईबासा जिला पुलिस
- झारखंड जगुआर
- कोबरा 209 बटालियन
- सीआरपीएफ की यूनिट्स: 26 BN, 60 BN, 134 BN, 193 BN, 197 BN
नक्सल विरोधी कार्रवाई जारी
सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है, ताकि नक्सली गतिविधियों को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सके।