JPSC ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, अब 17 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
रांची, 31 अक्टूबर 2025- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार नई निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन, शुल्क भुगतान और संशोधन (Correction) कर सकेंगे।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक —
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2025 (रात 11:45 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
करेक्शन विंडो : 19 नवंबर से 21 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
JPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या सर्वर लोड से बचा जा सके।
आयोग के अनुसार, यह अंतिम मौका है, इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
