India South Africa Ranchi ODI

JDU का आरोप: नवजात बच्चों पर टिकट अनिवार्य करना अनुचित, JSCA करे पुनर्विचार.

खेल झारखंड/बिहार

जेएससीए का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, तुरंत वापस ले: जदयू

रांची: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर JSCA द्वारा नवजात बच्चों के लिए टिकट अनिवार्य करने के निर्णय को “अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक है और जेएससीए को तुरंत इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

सागर कुमार ने कहा कि दुनिया भर के कई स्टेडियमों में बच्चों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित है, लेकिन अधिकतर जगह तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए माता–पिता को अलग टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होती। हाल ही में संपन्न एशिया कप में बच्चों की उम्र सीमा चार वर्ष तय की गई थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी विश्व कप में दो वर्ष तक के बच्चों को टिकट-फ्री रखा था।

उन्होंने कहा कि एयरलाइंस, रेलवे और रोड ट्रांसपोर्ट जैसे अधिकांश क्षेत्रों में दो से पाँच वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट नहीं लिया जाता, ऐसे में जेएससीए का यह नियम असंगत है।

उन्होंने कहा—
“यह फ़रमान क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं के खिलाफ है। जेएससीए को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए और कम से कम चार वर्ष तक के बच्चों को बिना टिकट प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *