23 साल पहले भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थीं
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। गुजरा हुआ अतीत इतिहास है और आने वाला भविष्य। इतिहास हमें वर्तमान को समझने की दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा दिखाता है। इसी क्रम में आज हम आपको 16 जनवरी के दिन इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म, निधन और दिवसों से रूबरू करा रहे हैं।
आज के दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटना
क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 16 जनवरी 2003 को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थीं। यह मिशन नासा के स्पेस शटल कोलंबिया (STS-107) से जुड़ा था, जिसने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नई दिशा दी।
इसी दिन साल 2000 में चीन सरकार ने एक दो वर्षीय तिब्बती बालक को ‘साकार बुद्ध’ के पुनर्जन्म के रूप में मान्यता दी थी, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी राजनीतिक और धार्मिक बहस छिड़ गई थी।
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
2020 – केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2013 – सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।
2009 – उत्तर प्रदेश को हराकर मुंबई ने रिकॉर्ड 38वीं बार रणजी चैंपियनशिप जीती।
2008 – सेतुसमुद्रम परियोजना पर मसौदा पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह का समय दिया।
2008 – पाकिस्तान के वजीरिस्तान के वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता।
2006 – समाजवादी नेता मिशेल बाशेलेट चिली की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2005 – जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर पर शिकंजा कसने के लिए एफबीआई ने भारत से मदद मांगी।
1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो पुनः विश्व का सबसे महंगा शहर घोषित।
1996 – हबल स्पेस टेलीस्कोप के वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक नई आकाशगंगाओं की खोज का दावा किया।
1991 – पहला खाड़ी युद्ध शुरू, अमेरिका ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की।
1969 – सोवियत अंतरिक्ष यान सोयुज-4 और सोयुज-5 के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान।
1955 – पुणे में खड़गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक उद्घाटन।
1920 – लीग ऑफ नेशंस की पहली काउंसिल बैठक पेरिस में हुई।
1681 – रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक।
आज ही इनका हुआ था जन्म
2001 – श्रीहरि नटराज, भारतीय तैराक।
1950 – वी. एस. संपत, भारत के 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
1946 – कबीर बेदी, भारतीय फिल्म अभिनेता।
1931 – सुभाष मुखोपाध्याय, भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक।
1927 – कामिनी कौशल, हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1926 – ओ. पी. नैय्यर, सुप्रसिद्ध संगीतकार।
1630 – गुरु हरराय, सिखों के सातवें गुरु।
आज ही इनका हुआ था निधन
1989 – प्रेम नजीर, मलयालम सिनेमा के महान अभिनेता।
1988 – एल. के. झा, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर।
1966 – टी. एल. वासवानी, लेखक और शिक्षाविद।
1938 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय, बांग्ला साहित्य के महान कथाकार।
1901 – महादेव गोविंद रानाडे, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी चिंतक।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11 से 17 जनवरी)
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
इतिहास केवल अतीत की कहानी नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने और भविष्य को संवारने का सबसे सशक्त माध्यम है।
