जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव – 2025: मिल्लत कॉलोनी कांके में महत्वपूर्ण बैठक
आज रांची मिल्लत कॉलोनी कांके में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 के मद्देनजर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की सदारत मुख्य संयोजक जुनैद आलम ने की। बैठक में चुनावी प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए, जिनमें चुनावी कार्यक्रम में बदलाव भी शामिल था।
नये मोमीन पंचायतों और वोटरों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया
बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि नए मोमीन पंचायतों और देही इलाकों के अंजुमन व नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए तारीख 24/04/2025 तक का समय बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही, मोमीन पंचायतों और देही इलाकों के अंजुमनों और वोटरों के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने की भी व्यवस्था की गई।
सुगम नियमों के तहत अंजुमनों को जोड़ने की प्रक्रिया
बैठक में यह भी तय किया गया कि मोमीन पंचायतों और देही इलाकों के अंजुमनों और वोटरों को जोड़ने के लिए नियम और शर्तें सरल बनाई गई हैं। रांची के सभी ब्लॉकों से दो-दो प्रतिनिधि बनाए गए हैं, जो जांच के बाद फॉर्म में नाम सहित सिग्नेचर करके इसे जमा कर सकते हैं।
चुनावी प्रक्रिया की घोषणा
जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 के लिए निम्नलिखित चुनावी प्रक्रिया की घोषणा की गई:
-
चुनाव के पद:
-
सदर
-
नाएब सदर
-
सचिव
-
सह सचिव
-
खजांची (ट्रेज़रर)
-
-
नॉमिनेशन फीस: सभी ओहदों के लिए 1100/- + नॉमिनेशन फॉर्म का 100/- शुल्क अदा करना होगा।
-
वोटर लिस्ट अपडेट:
-
23/04/2025 को सुधार कर अपडेटेड वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
-
24/04/2025 तक नाम जोड़वाने और आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया है।
-
25/04/2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
-
-
नॉमिनेशन प्रक्रिया:
-
25/04/2025 से नॉमिनेशन शुरू होगा।
-
30/04/2025 को नॉमिनेशन का समय रात 8:00 बजे तक समाप्त होगा।
-
01/05/2025 को स्क्रूटनी कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।
-
02/05/2025 को उम्मीदवारी से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।
-
03/05/2025 को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे।
-
-
चुनाव प्रचार:
-
04/05/2025 से 10/05/2025 तक उम्मीदवार प्रचार कर सकते हैं।
-
-
मतदान और परिणाम:
-
11/05/2025 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा।
-
उसी दिन शाम 6:00 बजे से गिनती शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
-
-
मतदान केंद्र का पता:
-
रिसालदार बाबा मज़ार कमिटी का मुसाफिरखाना परिसर, डोरंडा, रांची।
-
नॉमिनेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए संपर्क विवरण
नॉमिनेशन फॉर्म निम्नलिखित जिम्मेदारों से लिया जा सकता है:
-
नूर आलम जी
-
मास्टर सिद्दीक जी
-
जुनैद आलम जी
-
मो० अकिल अख्तर जी
-
मो० नौशाद जी
नॉमिनेशन लेने का पता और समय:
-
पता: रांची अंजुमन इस्लामिया के कॉन्फ्रेंस हॉल (मुशाफिरखाना) मेन रोड, रांची
-
समय: सुबह 9:00 AM – 11:00 AM और शाम 5:00 PM – 7:30 PM
-
संपर्क नंबर्स: 9334730921, 7643929680, 8709331144, 8789090567
