बेंच-डेस्क घोटाले पर गरजे जयराम महतो, राज्यपाल से की कार्रवाई की अपील।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

📌 मुख्य बिंदु:

  1. कुलपति के कार्यकाल की जांच की मांग

  2. बेंच-डेस्क और टेंडर घोटाले की जांच की अपील

  3. राज्यपाल को ट्वीट कर जताई चिंता

  4. भ्रष्टाचार को लेकर डीसी-वीसी पर आरोप

  5. राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात



रांची। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने डीएसपीएमयू कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राज्यपाल और सरकार से कुलपति के पूरे कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Jairam MahatoDSPMU Vice Chancellor
जयराम महतो ने डीएसपीएमयू कुलपति की जांच की मांग की

बेंच-डेस्क और टेंडर घोटाले की जांच की मांग
विधायक ने बीते वर्ष अखबार में प्रकाशित बेंच-डेस्क घोटाले और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का हवाला दिया। उनका आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। इन सभी मामलों में जांच कमिटी का गठन कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

राज्यपाल को ट्वीट कर जताई चिंता
जयराम महतो ने राज्यपाल को ट्वीट कर जांच की औपचारिक मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जवाब नहीं देती, तो इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा

डीसी और वीसी पर गंभीर आरोप
विधायक का आरोप है कि राज्य के डीसी और वीसी भ्रष्टाचार का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने इनकी भूमिका पर भी जांच की आवश्यकता बताई।

राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात
शुक्रवार शाम राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से जयराम महतो ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *