17 सितंबर का इतिहास: जतिन दास की शहादत से लेकर हैदराबाद के भारत में विलय तक
मुख्य बिंदु
-
1928 में जतिन दास ने 63 दिनों की भूख हड़ताल के बाद दी शहादत
-
1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ
-
1950 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म
-
2017 में पी.वी. सिंधु ने कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीती
-
आज मनाया जाता है मराठवाड़ा मुक्ति दिवस और विश्वकर्मा जयंती
———————————————————————————–
स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना
17 सितंबर 1928 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है। इस दिन क्रांतिकारी जतिन दास ने लाहौर जेल में 63 दिनों तक भूख हड़ताल करने के बाद प्राण त्याग दिए। वे भगत सिंह और उनके साथियों के करीबी थे। जेल में राजनीतिक कैदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जतिन दास का यह बलिदान पूरे देश में गूंजा। उनकी शहादत ने युवाओं में नई ऊर्जा और क्रांति की भावना जगाई।
आज के दिन घटी प्रमुख घटनाएं
-
1630 – अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना
-
1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध
-
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय
-
1949 – द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की स्थापना
-
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ONGC) का गठन
-
1974 – बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने
-
1982 – भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच
-
1999 – ओसामा बिन लादेन ने भारत के खिलाफ जिहाद का ऐलान
-
2011 – अमेरिका में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरुआत
-
2017 – पी.वी. सिंधु ने कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतकर इतिहास रचा
सोना-चांदी के दाम गिरे: 22K और 24K गोल्ड सस्ता, कल बढ़त की उम्मीद.
जन्मदिवस विशेष
-
1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर, व्यंग्य चित्रकार
-
1879 – ई.वी. रामास्वामी नायकर, सामाजिक सुधारक और राजनेता
-
1915 – मकबूल फिदा हुसैन, प्रसिद्ध चित्रकार
-
1929 – अनंत पै, अमर चित्रकथा के संस्थापक
-
1937 – सीताकांत महापात्र, साहित्यकार
-
1950 – नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री
पुण्यतिथि विशेष
-
1928 – जतिन दास, क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी
-
1948 – रुथ बेनेडिक्ट, अमेरिकी मानवविज्ञानी
-
1994 – के.एन. सिंह, हिंदी फिल्मों के अभिनेता
-
1994 – कार्ल पॉपर, ब्रिटिश दार्शनिक
-
2019 – कोकी रॉबर्ट्स, अग्रणी पत्रकार
आज के महत्वपूर्ण दिवस
-
मराठवाड़ा मुक्ति दिवस
-
विश्वकर्मा जयंती
