आज का दिन: इतिहास, प्रेरणा और दिशा
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ अतीत है और आने वाला कल भविष्य। अतीत हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा। इसी क्रम में हम आपको आज यानी 8 अप्रैल के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू करा रहे हैं।
जब गूंजा था ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा
8 अप्रैल 1929 को दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में वायसराय ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ पेश कर रहे थे। दर्शक दीर्घा खचाखच भरी थी। जैसे ही बिल पेश हुआ, सदन में जोरदार धमाका हुआ।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ बम फेंके। उन्होंने इस बात का खास ख्याल रखा कि किसी की जान न जाए। धमाके के बाद सदन में अफरातफरी मच गई और अंग्रेजी हुकूमत हिल गई।
8 अप्रैल की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
-
1820: दुनिया की मशहूर मूर्ति ‘वीनस डि मेलो’ की खोज हुई।
-
1857: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को फांसी दी गई।
-
1929: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम फेंका।
-
1950: लियाकत-नेहरू समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ।
-
1988: चीन में वेंग शांग कुन राष्ट्रपति बने।
-
1999: इजराइली कपल ने 30 घंटे 45 मिनट का सबसे लंबा चुंबन कर रिकॉर्ड बनाया।
-
1999: चीन में धान की भूसी से बिजली उत्पादन शुरू हुआ।
-
2000: NAM देशों का सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में शुरू।
-
2001: भारत-इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का में हुई।
-
2002: अमेरिका ने एक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
-
2003: अमेरिकी सेना ने बगदाद पर बंकर-भेदी बम गिराए, लेकिन सद्दाम नहीं मिला।
-
2005: पोप जॉन पॉल द्वितीय का अंतिम संस्कार वेटिकन में हुआ।
-
2006: ल्यूकाशेंको ने बेलारूस के राष्ट्रपति पद की तीसरी बार शपथ ली।
-
2008: ईरान ने 6000 नए सेंट्री फ्यूज अपने यूरेनियम प्लांट में लगाए।
-
2008: पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक से दो की मौत।
-
2013: ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का निधन।
आज ही हुआ था इन महान हस्तियों का जन्म
-
1859: जर्मन दार्शनिक एडमंड हुसेरेल, जिन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
-
1924: भारत के शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व।
-
1938: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान।
आज ही हुआ था इनका निधन
-
1894: वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय।
-
1973: महान स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो, जिन्हें 20वीं सदी का सबसे प्रभावशाली कलाकार माना जाता है।
8 अप्रैल को मनाए जाने वाले प्रमुख दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय रोमानी दिवस
-
राष्ट्रीय सब हमारा है दिवस
