Indigo उड़ान संकट: बोर्ड की आपात बैठक, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

इंडिगो में उड़ान संकट पर बोर्ड की आपात बैठक, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन

नई दिल्ली- इंडिगो एयरलाइंस में लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी की बढ़ती समस्या के बीच कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने पहले ही दिन आपात बैठक बुलाई। बैठक में स्थिति की गंभीरता का आकलन किया गया और तुरंत प्रभाव से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) बनाने का फैसला लिया गया।

इस विशेष समूह में चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता, बोर्ड डायरेक्टर्स ग्रेग सरेट्स्की, माइक व्हिटेकर, अमिताभ कांत, और कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स शामिल किए गए हैं। यह टीम अब लगातार हालात पर नजर रख रही है और प्रबंधन से यह अपडेट ले रही है कि उड़ानों को सामान्य करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बोर्ड सभी प्रभावित यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहा है। रद्द की गई उड़ानों पर पूरा रिफंड दिया जा रहा है, जबकि यात्रा की तारीख बदलने पर अतिरिक्त शुल्क में राहत भी प्रदान की जा रही है।

इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि उड़ान संचालन को जल्द से जल्द नियमित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *