CCTV में कैद मौत से पहले की बहस, कपल की सुबह मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

जयपुर (Jaipur):- एक दंपति की मौत ने अचानक लोगों को कई बातों पर सोचने पर मजबूर कर दिया. आखिर क्या बात हो गई है कि मौत को एक विवाहित दंपत्ति ने गले लगा लिया. शायद थोड़ी सी समझदारी और आपसी समझ से इसे टाला जा सकता था. हालांकि, मौत के पीछे अनसुलझे सवाल भी है कि यह क्या सुनियोजित हत्या तो नहीं थी.
दरअसल, जयपुर के मुहाना इलाके में एक विवाहित दंपत्ति की संदिग्ध हालात में मौत कई तरह के सवालों को उलझा दिया. बैंक कर्मचारी धर्मेन्द्र और उनकी पत्नी सुमन अपने फ्लैट में मरे हुए पाए गए.
हालांकि, जब सीसीटीवी में कैद तस्वीर देखी गई, तो मौत से पहले दोनों कपल की बहस दिखाई पड़ी और इसके बाद लाश ही मिली. ऐसे में पुलिस को भी परेशानी हो रही है कि आखिर क्या ये आत्महत्या दोनों ने किया या फिर किसी ने प्लान बनाकर उसकी हत्या की. पुलिस के लिए भी यह पहेली बन गई है और हर एंगल से इसे जांच कर रही है.
पुलिस बारिकी से हर चिज की पड़ताल कर रही है. जब बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पाया कि धर्मेंद्र और सुमन के बीच कार पार्किंग में जोरदार बहस हुई थी. वीडियो में यह चिज देखने को मिली कि सुमन अपने पति को कार ड्राइव करने से रोक रही थी. ज्यादा बात बिगड़ने के बाद वह कार रुकवाती हैं, उसका हाथ पकड़ते हुए और सिर कंधे पर रख देती हैं. शाम को दोनों को आखिरी बार साथ फ्लैट में घुसते हुए देखा गया. इसके बाद सुबह फ्लैट से दोनों की लाशें बरामद हुईं.
इस मौत का पता तब लगा, जब धर्मेंद्र काम पर नहीं पहुंचे और कॉल्स का जवाब नहीं दिया, तो उनके एक दोस्त ने परिजनों को जानकरी दी. जब फ्लैट खोला गया तो दोनों की लाशे फर्श पर पड़ी थी. पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और चोरी करने जैसे कोई निशान नहीं मिला. लेकिन सुमन के पिता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि बेटी के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे हत्या की संभावना को बल मिला है.
धर्मेन्द्र और सुमन की दो बेटियां है , जिनकी उम्र 8 और 11 साल है और दोनों छुट्टियों के कारण अपने दादा-दादी के साथ भरतपुर में थीं. पड़ोसियों का कहना है कि धर्मेंद्र और सुमन ने हाल ही में यह फ्लैट खरीदा था और किसी तरह की आर्थिक तंगी की जानकारी नहीं थी.
दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह मालूम चल सके कि किसी चैट या कॉल में कोई बात सामने आई हो या फिर कोई इससे सुराग मिले. पुलिस पहली नजर में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि, हत्या के पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है.
फिलहाल पुलिस हर एक-एक चिज को जोड़ रही है और हरेक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर क्या वजह थी, कि इतना बड़ा कदम दोनों ने उठाया या फिर किसी ने हत्या कि है, तो फिर क्यों किया ? पुलिस परिवार और पड़ोसियों के बयानों को दर्ज कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *