BREAKING NEWS: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर, सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद रिहाई
प्रमुख बातें
- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आए
- सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
- लगभग दो साल बाद जेल से रिहाई
- पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार
- रिहाई के बाद समर्थकों में उत्साह
=====================================
दो साल बाद जेल से बाहर आए आलमगीर आलम
रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। करीब दो वर्षों बाद वह जेल से बाहर निकले हैं।
जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी निशात आलम जमानतदार बनी हैं। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। रिहाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
“3200 MSP कहां गया?” किसानों के मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। लंबे समय से इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी नजर बनी हुई थी। अब बेल मिलने के बाद आलमगीर आलम की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जाति प्रमाण पत्र पर बरहरवा में महाधरना, अकिल अख्तर और भाजपा ने दिया समर्थन
राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
आलमगीर आलम की रिहाई के बाद झारखंड की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। समर्थक इसे बड़ी राहत बता रहे हैं, जबकि विपक्ष की नजर भी अब आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई है।
