यूपी के फतेहपुर में भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

फतेहपुर में भीषण ट्रेन हादसा, लोको पायलट घायल

रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) से आज एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रेन के परखच्चे उड़ गए।

पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इस हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि यह मालगाड़ी थी, अगर यह पैसेंजर ट्रेन होती, तो हादसा और भी भयानक और दर्दनाक हो सकता था।

कब हुआ हादसा?

यह ट्रेन हादसा आज, 4 फरवरी (मंगलवार) की सुबह करीब 8 बजे हुआ। दोनों मालगाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *