Mek In India launch date

25 सितंबर का इतिहास: मेक इन इंडिया की शुरुआत से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

25 सितंबर: इतिहास में आज का दिन

आज वर्तमान है, कल अतीत और आने वाला कल भविष्य। अतीत यानी इतिहास हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा। इसी क्रम में जानते हैं 25 सितंबर को इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मदिनों, पुण्यतिथियों और विशेष दिवसों के बारे में।

मेक इन इंडिया की शुरुआत

25 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली से महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाना और करोड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था।
इस कार्यक्रम के तहत रक्षा, ऑटोमोबाइल, फार्मा, सूचना-प्रौद्योगिकी, वस्त्र, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 25 प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया। इसका मकसद विदेशी निवेश आकर्षित करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाना था।

आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।

  • 1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

  • 1639 – अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।

  • 1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौता किया।

  • 1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।

  • 1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा शुरू हुई।

  • 1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में विस्फोट से 285 लोगों की मौत।

  • 1974 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

  • 1981 – बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

  • 1984 – मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध बहाल।

  • 1992 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

  • 1999 – काठमांडू में आठवें सैफ खेलों का उद्घाटन।

  • 2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोगों की मौत।

  • 2001 – सऊदी अरब ने तालिबान से संबंध तोड़ा।

  • 2003 – गयूम छठी बार मालदीव के राष्ट्रपति बने।

  • 2006 – पाकिस्तान सेना में पहली बार हिंदू युवक दानेश की भर्ती।

  • 2006 – अनुशेह अंसारी ने अंतरिक्ष की यात्रा कर ईरान का गौरव बढ़ाया।

  • 2007 – नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) का विलय नेपाली कांग्रेस में।

  • 2008 – चीन ने शेंझो 7 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।

  • 2009 – भारत में 5000 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़।

आज के दिन जन्मे महान व्यक्तित्व

  • 1914 – चौधरी देवी लाल, पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा।

  • 1916 – पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रखर विचारक और संगठनकर्ता।

  • 1920 – सतीश धवन, प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

  • 1925 – भाऊराव देवाजी खोब्रागड़े, रिपब्लिकन पार्टी के नेता।

  • 1927 – जगमोहन मल्होत्रा, नौकरशाह और भाजपा नेता।

  • 1939 – फिरोज खान, अभिनेता और फिल्म निर्माता।

  • 1960 – अजय कुमार मिश्रा, भाजपा नेता और सांसद।

  • 1969 – ब्रात्य बसु, अभिनेता, निर्देशक और राजनीतिज्ञ।

  • 1977 – दिव्या दत्ता, फिल्म अभिनेत्री।

आज के दिन हुए निधन

  • 1955 – रुक्माबाई, भारत की पहली महिला चिकित्सक।

  • 1989 – सुदर्शन सिंह चक्र, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

  • 1990 – प्रफुल्लचंद्र सेन, कांग्रेसी नेता और गांधीजी के अनुयायी।

  • 1990 – एस. मुखर्जी, भारत के 20वें मुख्य न्यायाधीश।

  • 2007 – जन कृष्णमूर्ति, पूर्व भाजपा अध्यक्ष।

  • 2010 – कन्हैया लाल नंदन, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

  • 2020 – एस. पी. बालासुब्रमण्यम, मशहूर पार्श्वगायक।

आज के विशेष दिवस

  • राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस

  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *