आज का इतिहास : 11 जून – भारत और विश्व में घटीं प्रमुख घटनाएं, जन्म, निधन और विशेष दिवस
मुख्य बिंदु
-
11 जून 1964 को नेहरू जी की अस्थियों का देशभर में विसर्जन
-
1987 में मार्गरेट थैचर तीसरी बार बनीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
-
1770 में जेम्स कुक ने खोजा ग्रेट बैरियर रीफ
-
लालू प्रसाद यादव और राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मदिवस
-
संत कबीर जयंती आज ही मनाई जाती है
-
2008 में ब्रह्मोस मिसाइल भारतीय वायुसेना में शामिल
इतिहास से सीख: अतीत देता है दृष्टि, भविष्य को दिशा
वर्तमान समय हमारी ज़िम्मेदारी है, अतीत हमारा मार्गदर्शक। इतिहास केवल बीती घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि यह वर्तमान को समझने और भविष्य की दिशा तय करने का साधन है। इसी सोच के साथ हम प्रस्तुत कर रहे हैं 11 जून के दिन घटित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची।
11 जून को घटीं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
1770 – कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
-
1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के लिए समिति का गठन हुआ।
-
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई, जिसे पहले आगरा उच्च न्यायालय कहा जाता था।
-
1921 – ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
-
1935 – एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम रेडियो का प्रसारण किया।
-
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
-
1955 – पहले मैग्नीशियम जेट विमान ने उड़ान भरी।
-
1964 – पंडित नेहरू की अस्थियों को देशभर की नदियों में विसर्जित किया गया।
-
1987 – मार्गरेट थैचर तीसरी बार ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली राजनेता बनीं।
-
2001 – अमेरिका में बम विस्फोट के आरोपी टिमोथी मैक्वे को मौत की सजा दी गई।
-
2003 – टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा को महिला टेनिस की सबसे सुंदर खिलाड़ी घोषित किया गया।
-
2006 – नेपाली संसद ने राजा के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
-
2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री को राजधानी में प्रवेश की अनुमति मिली।
-
2008 – भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना रिहा हुईं।
-
2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
-
2010 – दक्षिण अफ्रीका में 19वां फुटबॉल विश्व कप आरंभ, पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप को मेज़बानी मिली।
सोना-चांदी के दाम में बंपर उछाल: 11 जून को ₹820 तक महंगा हुआ गोल्ड.
आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
-
1897 – महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल।
-
1909 – पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े।
-
1927 – मिज़ोरम के पूर्व मुख्यमंत्री लाल डेंगा।
-
1937 – प्रसिद्ध नृत्यांगना, शिक्षाविद और कोरियोग्राफर कनक रेले।
-
1948 – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव।
-
1989 – पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी।
आज ही हुए निधन
-
1924 – मराठी साहित्यकार, इतिहासकार वासुदेव वामन शास्त्री खरे।
-
1983 – स्वतंत्रता सेनानी और उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला।
-
1997 – मशहूर तैराक मिहिर सेन।
-
2021 – कन्नड़ लेखक और दलित आंदोलनकारी सिद्धलिंगैया।
विशेष दिवस
-
संत कबीर जयंती – महान संत, कवि और समाज सुधारक की स्मृति में।
-
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जयंती – स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत की स्मृति में।
