28 दिसंबर का इतिहास: कांग्रेस के पहले अधिवेशन से लेकर CRPF दिवस तक

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास: 28 दिसंबर | अतीत से वर्तमान तक की यात्रा

आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और दूसरा कल आने वाला भविष्य। अतीत यानी इतिहास हमें केवल घटनाओं की जानकारी नहीं देता, बल्कि वर्तमान को समझने की दृष्टि और भविष्य को दिशा भी देता है। इसी क्रम में हम आपको 28 दिसंबर के इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म, निधन और दिवस से रूबरू करा रहे हैं।

कांग्रेस के पहले अधिवेशन ने रखी संगठित संघर्ष की नींव

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को बंबई (वर्तमान मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन आयोजित हुआ था। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसने भारत में संगठित राजनीतिक संघर्ष की नींव रखी।
यह संकेत था कि शिक्षित भारतीय वर्ग अब औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एक साझा मंच पर अपनी आवाज़ उठाने लगा है। प्रारंभ में कांग्रेस ने संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से भारतीयों की समस्याएं उठाईं, लेकिन आगे चलकर यही संस्था भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बनी।

5 दिन में बढ़त के बाद आज ठहराव, क्या कल सस्ता होगा सोना?

आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगज़ेब की कैद में यातना के कारण मृत्यु।

  • 1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने, थोनबुरी को राजधानी बनाया।

  • 1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

  • 1896 – कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया।

  • 1906 – इक्वाडोर ने दूसरा उदारवादी संविधान अपनाया।

  • 1926 – इंपिरियल एयरवेज ने भारत–इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

  • 1928 – कोलकाता में पहली बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

  • 1984 – राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत।

  • 2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई।

आज जिनका जन्म हुआ

  • 1932धीरूभाई अंबानी, भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

  • 1937रतन टाटा, भारतीय उद्योग जगत की प्रेरक शख्सियत।

  • 1952अरुण जेटली, वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री।

  • 1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर, मराठी उपन्यासकार व पत्रकार।

 आज जिनका निधन हुआ

  • 1972 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता।

  • 1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि।

  • 2003 – कुशाभाऊ ठाकरे, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।

  • 2023विजयकांत, लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता।

आज का महत्वपूर्ण दिवस

  • केंद्रीय आरक्षी पुलिस दिवस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *