आज का इतिहास | 26 दिसंबर: अतीत से वर्तमान तक
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। यही अतीत यानी इतिहास हमें न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि वर्तमान को समझने की दृष्टि और भविष्य को दिशा भी प्रदान करता है। इसी क्रम में आइए जानते हैं 26 दिसंबर का ऐतिहासिक महत्व।
26 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन, वर्ष 1978 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था।
इसके एक वर्ष पहले 1977 में सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी थी।
गोल्ड-सिल्वर में उछाल, 22 कैरेट ₹1,28,350 और चांदी ₹2.35 लाख पहुंची
इसके अलावा 26 दिसंबर को इतिहास में कई अहम घटनाएं दर्ज हैं—
1748 – फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904 – दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।
1925 – तुर्की में ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया गया।
1925 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1997 – ओडिशा की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना नवीन पटनायक द्वारा की गई।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में पुनः संघर्ष की सूचना दी।
2003 – ईरान के दक्षिण-पूर्वी शहर बाम में 6.6 तीव्रता का भूकंप, भारी तबाही।
2004 – 9.3 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और सुनामी से भारत सहित कई देशों में लगभग 2.3 लाख लोगों की मौत।
2006 – शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2007 – तुर्की विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए।
2008 – कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुंचीं।
2012 – चीन में बीजिंग से ग्वांग्झू तक दुनिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड रेलमार्ग खोला गया।
आज जन्मे महान व्यक्तित्व
1899 – ऊधम सिंह, अमर शहीद और स्वतंत्रता सेनानी।
1948 – प्रकाश आम्टे, प्रसिद्ध समाजसेवी और चिकित्सक।
1935 – माबेला अरोल, भारतीय समाजसेवी।
1935 – विद्यानंद जी महाराज, प्रसिद्ध संत।
1716 – थॉमस ग्रे, 18वीं सदी के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि।
1666 – गुरु गोविंद सिंह, सिखों के दसवें गुरु।
1929 – तारक मेहता, प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
आज के दिन हुआ था निधन
2024 – मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2015 – पंकज सिंह, समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख कवि।
2011 – एस. बंगरप्पा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1999 – शंकरदयाल शर्मा, भारत के नौवें राष्ट्रपति।
1989 – के. शंकर पिल्लई, प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1986 – बीना दास, महिला क्रांतिकारी।
1976 – यशपाल, प्रसिद्ध कथाकार।
1966 – गोपी चन्द भार्गव, पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1961 – भूपेंद्रनाथ दत्त, स्वतंत्रता सेनानी।
1530 – बाबर, मुगल साम्राज्य के संस्थापक।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
वीर बाल दिवस – साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा का दिन।
26 दिसंबर का इतिहास हमें यह याद दिलाता है कि अतीत केवल स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक भी है।
