आज का दिन: इतिहास, वर्तमान और भविष्य को समझने का अवसर
आज वर्तमान है, कल बीत चुका अतीत है और आने वाला कल भविष्य की दिशा तय करता है। इतिहास न केवल ज्ञान बढ़ाने का साधन है, बल्कि यह हमें सोच, दृष्टि और दिशा प्रदान करता है। इसी कारण हम आज के दिन यानी 10 दिसंबर के इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मदिनों और पुण्यतिथियों से आपको रूबरू करा रहे हैं।
मानवाधिकार दिवस: आज ही के दिन बनी विश्व की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा
10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) को अपनाया। इसकी महत्वता को देखते हुए 1950 से हर साल यह दिन विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस घोषणा का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में मानव गरिमा, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही यह दिन सरकारों और संस्थाओं को याद दिलाता है कि मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
आज के दिन इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं
-
1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग शुरू किया।
-
1887 – ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।
-
1898 – स्पेन-अमेरिका युद्ध पेरिस संधि के साथ समाप्त।
-
1902 – तस्मानिया में महिलाओं को मताधिकार मिला।
-
1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्त।
-
1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
-
1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के राजनयिक संबंध समाप्त।
-
1963 – जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
-
1992 – गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू।
-
1994 – यासर अराफात, वित्ज़ाक राबिन और शिमोन पेरेज़ को संयुक्त नोबेल शांति पुरस्कार।
-
1998 – अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार प्रदान।
-
1999 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंड उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया।
-
2000 – नवाज़ शरीफ़ परिवार सहित दस वर्ष के निर्वासन पर पाकिस्तान से बाहर।
-
2002 – यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
-
2003 – श्रीलंका में चंद्रिका कुमारतुंगा और रानिल विक्रमसिंघे की वार्ता असफल।
-
2004 – अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
-
2005 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव पुनः निर्वाचित।
-
2006 – चिली के तानाशाह ऑगस्तो पिनोशे का निधन।
-
2007 – पाकिस्तान में सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति; अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति क्रिस्टीना किर्चनेर पदभार ग्रहण।
-
2013 – उरुग्वे ने मारिजुआना की खेती और उपयोग को वैध किया, ऐसा करने वाला पहला देश बना।
-
2016 – इस्तांबुल में स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।
आज जन्मे महान व्यक्तित्व
-
1870 – यदुनाथ सरकार, विख्यात इतिहासकार।
-
1878 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक और दार्शनिक।
-
1878 – मोहम्मद अली, स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद।
-
1888 – प्रफुल्लचंद चाकी, क्रांतिकारी।
-
1902 – एस. निजलिंगप्पा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष।
-
1908 – हंसमुख सांकलिया, प्रख्यात पुरातत्वविद।
आज के दिन हुए निधन
-
1896 – अल्फ्रेड नोबेल, नोबेल पुरस्कार के संस्थापक।
-
1963 – के. एम. पणीक्कर, मैसूर के प्रमुख राजनीतिज्ञ व विद्वान।
-
1995 – चौधरी दिगम्बर सिंह, स्वतंत्रता सेनानी।
-
2001 – अशोक कुमार, प्रसिद्ध अभिनेता।
-
2009 – दिलीप चित्रे, मराठी साहित्यकार।
-
2017 – लालजी सिंह, प्रसिद्ध जीव वैज्ञानिक।
-
2018 – सी. एन. बालकृष्णन, केरल के वरिष्ठ राजनेता।
-
2018 – मुशीरुल हसन, इतिहासकार और जामिया मिलिया के कुलपति।
-
2020 – अस्ताद देबू, विश्व प्रसिद्ध नर्तक और कोरियोग्राफर।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
-
विश्व मानवाधिकार दिवस
-
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08–14 दिसंबर)
