असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमंत विश्व शरमा 29 जून को रांची आएंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेना है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के तुरंत बाद इस दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं आम हैं।
दिनभर सघन कार्यक्रम
शरमा का दिनभर सघन सांगठनिक कार्यक्रम निर्धारित है। वे पार्टी के प्रमुख जनजाति समाज के नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रही सीता सोरेन, चाईबासा की प्रत्याशी गीता कोड़ा और प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. अरुण उरांव शामिल हैं।
महिला और युवा मोर्चा की बैठकों को संबोधित करेंगे
हेमंत विश्व शरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आरोप पत्र, घोषणा पत्र समिति, महिला मोर्चा, और युवा मोर्चा की बैठकों को भी संबोधित करेंगे। इन बैठकों में वे आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
देर शाम गुवाहाटी के लिए प्रस्थान
हेमंत विश्व शरमा देर शाम रांची से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे, जिससे उनके एक दिवसीय दौरे का समापन होग।
