कुर्मी विरोध रैली झारखंड

कुड़मी को आदिवासी बनाने की कोशिशों का आदिवासी समाज ने किया विरोध.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्य बिंदु

  • आदिवासी बचाओ मोर्चा और विभिन्न संगठनों ने कुर्मी समाज को आदिवासी बनाने के विरोध में रैली की

  • मार्च बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट चौक होते हुए वापस बापू वाटिका में सभा में तब्दील हुई

  • वक्ताओं ने कहा कि कुर्मी समाज भारत सरकार के 18 बिंदु मार्गदर्शक सिद्धांत के दायरे में नहीं आता

  • रैली में आदिवासी नेताओं ने कुर्मी आंदोलन को गैरकानूनी और गैर-संवैधानिक बताया

  • आगामी बैठक 26 सितंबर 2025 को सिरम टोली सरना स्थल पर आयोजित की जाएगी


रांची: आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को आदिवासी बचाओ मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने कुर्मी समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने के विरोध में विरोध मार्च आयोजित किया।

मार्च की शुरुआत बापू वाटिका, मोराबादी से हुई और अल्बर्ट चौक होते हुए वापस बापू वाटिका में सभा में तब्दील हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के विकास में बाधा डालने वाले प्रयास कुर्मी समाज के नेताओं द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्मी समाज भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित 18 बिंदु मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत आदिवासी नहीं बन सकते और इस संबंध में टीआरआई रिपोर्ट अनिवार्य है।

वक्ताओं ने कहा कि कुर्मी समाज के मंत्री और विधायक आंदोलन के बल पर प्रधानमंत्री को दबाव में ला रहे हैं, जो गैरकानूनी और गैर-संवैधानिक है। उन्होंने आदिवासी समाज से अपील की कि वह कुर्मी को आदिवासी बनाने के विरोध में एकजुट रहें और झारखंड के आदिवासियों के अधिकारों के लिए पेसा कानून, स्थानीय नियोजन नीति, भाषा-संस्कृति, खेल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखें।

आगामी योजनाएँ और मांगें:

  1. अगले कदम की रणनीति के लिए बैठक 26 सितंबर 2025 को सिरम टोली सरना स्थल में दिन 12 बजे आयोजित की जाएगी।

  2. किसी भी हालत में कुर्मी समाज को झारखंड में आदिवासी सूची में शामिल नहीं किया जाए।

  3. आदिवासी बचाओ मोर्चा विरोध जारी रखेगा।

  4. आदिवासी समाज से अपील की गई है कि कुर्मी विरोध में सभी स्तर पर एकजुटता दिखाई जाए।

सभा में शामिल हुए प्रमुख आदिवासी नेता:
पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव, देव कुमार धान, आदिवासी जन परिषद अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, आदिवासी भोक्ता समाज अध्यक्ष दर्शन गझु, बेदिया विकास परिषद के शंकर बेदिया, रविशन टुडू, रमेश उरांव, आदिवासी लोहरा समाज के अभय भूट कुवर, आदिवासी छात्र संघ के सुशील उरांव, राहुल तिर्की, आकाश तिर्की, पवन तिर्की, संदीप तिर्की, संगीता कच्छप, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राहुल उरांव, प्रकाश मंडा, 22 पड़हासमिति के बाबूलाल माहली, अलविंन लकड़ा, प्रीतम साड, लोहरा श्यामलाल पाहन, सुशीला हेमरोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *