साहिबगंज दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल 3 जनवरी साहिबगंज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरकारी अस्पताल की ओपीडी में बैठकर स्वयं मरीजों का इलाज करेंगे। मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर मरीज को यह भरोसा मिले कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत और भरोसेमंद है।
पेसा कानून बना सियासी बहस का मुद्दा, सरकार के दावे पर भाजपा की आपत्ति
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वे अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी संवाद करेंगे। उनका उद्देश्य डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें सम्मान और विश्वास देना है ताकि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा कर सकें।
दौरे के दौरान डॉ. इरफान अंसारी साहिबगंज में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित जमीनों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
