हजारीबाग में 80 लाख की डकैती का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार – सोने के गहने, चांदी, हथियार और वाहन बरामद
हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2025 को हुई 80 लाख की डकैती का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर समेत कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के गहनों के साथ हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

घटना की पृष्ठभूमि
13 सितंबर की रात ग्राम बभनी निवासी सुमन कुमार मल्लिक के घर पर करीब 8 अपराधियों ने धावा बोला था और 80 लाख रुपये मूल्य के गहने लूटकर फरार हो गए थे। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-155/25 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और एसआईटी का गठन कर विशेष अभियान चलाया।
पुलिस की कार्रवाई
गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर 25 सितंबर की रात लगभग 2 बजे हत्यारी जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान 9 अपराधियों को दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया।
बरामद सामान
-
131 सोने के आभूषण (लगभग 1100 ग्राम वजन)
-
25 चांदी के सिक्के
-
02 मोटरसाइकिल (JH02AY6087 और JH02BL4490)
-
01 देशी पिस्टल (Made in Japan अंकित)
-
02 जिंदा कारतूस (7.65 MM)
-
06 मोबाइल फोन
गिरफ्तार अपराधी
-
रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर, बभनवे, हजारीबाग
-
राजेश कुमार यादव, नावाखाप, कटकमसांडी
-
सुरेन्द्र उराँव, बारीगोला, कटकमसांडी
-
विपिन कुमार सिंह, मूल निवासी गुमला, वर्तमान में रांची
-
रवि राय, मूल निवासी पटना (बिहार), वर्तमान में रांची
-
दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी, नावाखाप, कटकमसांडी
-
विपुल कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार, बभनवे, हजारीबाग
-
राहुल कुमार यादव, रामनगर, कटकमदाग
-
सन्नी कुमार गुप्ता, रामनगर, कटकमदाग
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। ये चोरी, लूट, हत्या, ड्रग्स तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं। इन पर हजारीबाग, चतरा, रांची, गुमला और बिहार के कई थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस का बयान
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। हजारीबाग पुलिस ने कहा है कि विधि-व्यवस्था कायम रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
