हफीजुल हसन की तबीयत में सुधार, मेदांता में ऑपरेशन पूरी तरह सफल.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी: मेदांता में हफीजुल हसन का हृदय ऑपरेशन सफल, जल्द होंगे डिस्चार्ज

रांची/गुड़गांव, 6 जुलाई 2025
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गुड़गांव स्थित मेदांता – द मेडिसिटी अस्पताल में हफीजुल हसन का हृदय संबंधी ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है।

विमल लकड़ा के इलाज में कोई कोताही नहीं होगी: स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा.

स्वास्थ्य मंत्री ने आज स्वयं मेदांता अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के चेयरमैन और विश्वप्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. नरेश त्रेहन से मुलाकात की और मंत्री हफीजुल हसन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि,

“डॉ. त्रेहन जी ने जानकारी दी कि कल ही ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। ईश्वर की कृपा और डॉक्टरों की मेहनत से अब वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। संक्रमण से बचाने के लिए अभी उनसे मुलाकात की अनुमति नहीं है। लेकिन अगले 3–4 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।”

https://newsmonitor.in/there-has-been-fluctuation-in-the-price-of-gold-in-the-last-5-days/

मंत्री हफीजुल हसन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने डॉ. त्रेहन से झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र

में सुधार और संभावनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा,

“मैं सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि हमारे मंत्री जी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और बहुत जल्द झारखंड लौटकर अपने कर्तव्यों का पुनः निर्वहन करेंगे।”

गौरतलब है कि हफीजुल हसन झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं और हाल के दिनों में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुड़गांव रेफर किया गया था, जहां मेदांता में उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *