जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन
झारखंड आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता की घोषणा
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन 24 जनवरी 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम चतरा जिला के प्रखंड हंटरगंज मुख्यालय में दोपहर 12:30 बजे (साढ़े बारह बजे) आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील
राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और अन्य सम्मानित नेतागण से कार्यक्रम में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की है.
Related posts:
- JMM- सत्ताधारी पार्टी ने ज़ोर की चुनावी तैयारी। रांची में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक।
- महागठबंधन के खिलाफ गतिविधियों पर राजद करेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।
- झारखंड के विकास के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना अनिवार्य: मंत्री संजय यादव।
- 26001 शिक्षक बहाली पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पारा शिक्षकों के लिए 100 सीटें रिजर्व.
