Hemant Soren Jobs Promise BJP Spokesperson Pratul Shah Deo

10 लाख नौकरियों का वादा निकला खोखला। भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार विधानसभा चुनाव

प्रमुख बिंदु

  • प्रतुल शाह देव का आरोप—हेमंत सरकार पार्ट टू रोजगार देने में विफल

  • 10 लाख नौकरियों का वादा हुआ सिर्फ घोषणाओं तक सीमित

  • 9 महीने में केवल 1556 नियुक्ति पत्र, 0.15% की ही पूर्ति

  • पिछले कार्यकाल का 25 लाख नौकरियों का वादा भी अधूरा

  • जेपीएससी चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिला नियुक्ति पत्र

  • भाजपा बोली—सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़

———————————————————————————

रांची, 23 सितंबर 2025- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर रोजगार के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में 5 साल के भीतर 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। साथ ही यह भी कहा था कि पहले 6 महीने में नियुक्तियों का रोडमैप जारी होगा, लेकिन आज तक यह वादा केवल कागज़ों और घोषणाओं तक सीमित रह गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट टू में अब तक महज़ 1556 नियुक्ति पत्र ही युवाओं को दिए गए हैं। इसमें भी ज्यादातर नियुक्तियां शिक्षा विभाग के पदों—सहायक अध्यापक, लैब असिस्टेंट और नगर सेवा संवर्ग में की गई हैं। प्रतुल ने बताया कि यह आंकड़ा सरकार के 10 लाख नौकरियों के वादे की तुलना में मात्र 0.15% बैठता है, जो बेहद शर्मनाक और निराशाजनक है।

उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार के पहले कार्यकाल में 25 लाख नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन उसका कोई ठोस हिसाब-किताब आज तक जनता के सामने नहीं आया। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने कई परीक्षाएं एक साथ आयोजित कर 342 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया, लेकिन अब तक किसी को भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। सरकार इस पर भी कोई स्पष्ट कारण बताने से बच रही है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा रोजगार की उम्मीद से सरकार की ओर देख रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ जुमले और खोखली घोषणाएँ मिल रही हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि हेमंत सोरेन सरकार का “10 लाख नौकरी” देने का वादा कभी पूरा नहीं हो पाएगा। भाजपा ने साफ किया कि वह युवाओं की आवाज़ लगातार उठाती रहेगी और सरकार को उसके हर वादे पर जवाबदेह बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *