आज के सोना–चांदी के रेट: सोना महंगा, चांदी सस्ती; कल दाम बढ़ने की संभावना
सोना–चांदी के दामों में उतार–चढ़ाव का दौर जारी है। 08 दिसंबर 2025 को जहां सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। बाजार विश्लेषकों के अनुसार कल सोने के दामों में और बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।
आज और कल का सोना–चांदी रेट
-
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
-
आज: ₹1,19,550
-
कल: ₹1,19,300
-
बढ़त: ₹250
-
-
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
-
आज: ₹1,30,420
-
कल: ₹1,30,150
-
बढ़त: ₹270
-
-
चांदी (1 किलोग्राम)
-
आज: ₹1,89,000
-
कल: ₹1,90,000
-
कमी: ₹1,000
-
झारखण्ड में धान का समर्थन मूल्य हुआ 2450 रुपये—कैबिनेट का बड़ा फैसला
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी आज का रेट लगभग राष्ट्रीय स्तर के बराबर ही रहा।
पिछले 5 दिनों में सोने की कीमतों का उतार–चढ़ाव
| तारीख | 22 कैरेट | उतार–चढ़ाव | 24 कैरेट | उतार–चढ़ाव |
|---|---|---|---|---|
| 07 Dec 2025 | ₹1,19,300 | (0) | ₹1,30,150 | (0) |
| 06 Dec 2025 | ₹1,19,300 | –500 | ₹1,30,150 | –540 |
| 05 Dec 2025 | ₹1,19,100 | –400 | ₹1,29,930 | –430 |
| 04 Dec 2025 | ₹1,19,500 | –200 | ₹1,30,360 | –220 |
| 03 Dec 2025 | ₹1,19,700 | +300 | ₹1,30,580 | +380 |
सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से हल्की गिरावट के बाद अब फिर बढ़त का संकेत दिखाई दे रहा है।
कैरेट के अनुसार गोल्ड की शुद्धता
-
24 कैरेट सोना: 100% शुद्ध, सबसे महंगा, ज्वैलरी बनाने में कम उपयोग।
-
22 कैरेट सोना: लगभग 91% शुद्ध, आमतौर पर ज्वैलरी निर्माण में उपयोग होता है।
-
18 कैरेट सोना: मिश्रित धातु वाला, जिसे कई जगह “कच्चा सोना” भी कहा जाता है।
शुद्धता जितनी अधिक, कीमत उतनी अधिक होती है।
सोना–चांदी: परंपरा से आधुनिक निवेश तक
पहले के समय में घर में सोना–चांदी रखना आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता था। आज के हाईटेक दौर में जहां लोग शेयर, म्युचुअल फंड और इक्विटी में निवेश कर रहे हैं, वहीं सोना–चांदी अब भी सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश माना जाता है।
अब इन्हें ऑनलाइन खरीदा–बेचा भी जा सकता है। मार्केट उतार–चढ़ाव के बावजूद सोना–चांदी की कीमतें दीर्घकाल में स्थिर रूप से बढ़ती हैं। निवेशकों का मानना है कि सोना–चांदी में सालाना करीब 15% तक का रिटर्न अपेक्षित रहता है, इसलिए इन धातुओं में निवेश लगातार आकर्षक बना हुआ है।
