सोना-चांदी के आज के रेट में उछाल, कल गिरावट की संभावना
नई दिल्ली/रांची/पटना:
देशभर में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों के भाव ऊपर गए हैं, हालांकि बाजार संकेतों के अनुसार कल कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। आम उपभोक्ता ज्यादातर 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा चांदी की खरीदारी करते हैं, इसलिए इन्हीं रेट्स पर नजर रखी जाती है।
आज के ताजा भाव
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,30,650
-
-
कल : ₹1,30,300
-
बढ़ोतरी: ₹350 प्रति 10 ग्राम
-
-
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,42,530
-
कल: ₹1,42,150
-
बढ़ोतरी: ₹380 प्रति 10 ग्राम
-
-
चांदी (1 किलो): ₹2,75,000
-
कल: ₹2,70,000
-
बढ़ोतरी: ₹5,000 प्रति किलो
-
चार लेयर जांच के विरोध में 16 जनवरी 2026 को 600 वित्त रहित संस्थानों में हड़ताल
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया समेत अन्य शहरों में भी सोना-चांदी के दाम लगभग राष्ट्रीय औसत के आसपास ही बने हुए हैं।
पिछले 5 दिनों में सोने के दाम का उतार-चढ़ाव
-
12 जनवरी 2026: ₹1,30,300 (22 कैरेट), ₹1,42,150 (24 कैरेट)
-
11 जनवरी 2026: ₹1,28,750, ₹1,40,460
-
10 जनवरी 2026: ₹1,28,750, ₹1,40,460
-
09 जनवरी 2026: ₹1,27,150, ₹1,38,710
-
08 जनवरी 2026: ₹1,26,500, ₹1,38,000
(कोष्ठक में दर्शाई गई राशि दैनिक बदलाव को दर्शाती है)
सोने की शुद्धता की जानकारी
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।
-
24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है, इसकी शुद्धता लगभग 100% होती है।
-
22 कैरेट गोल्ड में करीब 91% शुद्धता होती है और इसमें चांदी, निकेल या अन्य धातुएं मिलाकर ज्वैलरी बनाई जाती है।
-
18 कैरेट गोल्ड अपेक्षाकृत कम शुद्ध होता है और आमतौर पर इसे कच्चा सोना कहा जाता है।
शुद्धता जितनी अधिक होती है, सोने की कीमत भी उतनी ही ज्यादा होती है।
सोना-चांदी: पारंपरिक निवेश से आधुनिक विकल्प तक
पहले के समय में घर में जमा सोना-चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता था। आज के डिजिटल दौर में लोग शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश कर रहे हैं, लेकिन इन विकल्पों में उतार-चढ़ाव का जोखिम बना रहता है। इसके विपरीत, सोना-चांदी को आज भी सुरक्षित निवेश माना जाता है।
अब सोना-चांदी में निवेश केवल फिजिकल खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन निवेश के विकल्प भी उपलब्ध हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक, लंबे समय में सोना-चांदी में निवेश से औसतन 15% सालाना रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। यही वजह है कि कीमतें घटने पर निवेशक इसे सुरक्षित रखते हैं और बढ़ने पर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।
नोट: निवेश से पहले बाजार की चाल और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
